संवाददाता रुशन अहमद, पूरनपुर (पीलीभीत)
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों की विद्युत विभाग से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजा गया। यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी पूरनपुर के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतों, सिक्योरिटी राशि वापसी, फिक्स्ड व मिनिमम चार्ज समाप्त करने, बंद दुकानों पर अनावश्यक बिलिंग रोकने, मीटर की गुणवत्ता जांच, सीलिंग सर्टिफिकेट अनिवार्य करने, शिकायतों की रसीद देने, बिजली कटौती रोस्टर सार्वजनिक करने सहित कुल 19 बिंदुओं पर सुधार की मांग की गई।
व्यापार मंडल ने यह भी मांग की कि पुराने कनेक्शनों पर मनमानी पीडी व फाइनल बिल पर रोक लगे, OTS योजना का दायरा बढ़ाया जाए और लाइन लॉस की जिम्मेदारी अधिकारियों पर तय की जाए।
व्यापारियों ने शासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है।
"अंत में, व्यापार प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से व्यापारी हित में शीघ्र आवश्यक आदेश पारित करने का अनुरोध किया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप शुक्ला, रवि जयसवाल, सैयद जफर अली, आसिफ खान, रुशन अहमद (मीडिया प्रभारी ) ,वैभव, ब्रजेश शुक्ल, आशीष गुप्ता, आकाश गुप्ता, असलम अली, आसीफ अंसारी, गौरव पाण्डेय, विशाल वर्मा, गुंजन सक्सेना, शालिनी गुप्ता, कुलदीप सनाढ्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।"