व्यापारियों की एकजुटता से संगठन होता है मजबूत: सम्मान समारोह में बोले जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी

Voice Of Pilibhit
0
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का भव्य सम्मान समारोह, नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी सम्मानितपूरनपुर/पीलीभीत।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन के विस्तार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने की। इस अवसर पर मेरठ में संगठन को मजबूत करने और सक्रिय कार्यशैली के लिए जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी को सम्मानित किया गया। पूरनपुर इकाई की टीम ने भी उनका उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने कहा कि व्यापारी ही संगठन की असली ताकत हैं। जब व्यापारी संगठन के साथ खड़े होते हैं तो संगठन की शक्ति दोगुनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सेवा भाव से कार्य करता है और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय कई नेता व्यापारियों के पास आते हैं, लेकिन बाद में अपने स्वार्थ में उन्हें पीछे छोड़ देते हैं, जबकि संगठन हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहता है।

उन्होंने कहा कि व्यापार हमारे बच्चों का भविष्य है। यदि हम अपने व्यापार और संगठन के लिए समय नहीं निकालेंगे तो सब कुछ व्यर्थ हो जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पीलीभीत और लखीमपुर में उनके 82 डीलर हैं और उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी प्रकार की दलाली या गलत कार्य से जुड़े व्यापार में शामिल नहीं हैं तथा पूरी ईमानदारी के साथ संगठन की सेवा कर रहे हैं।

कार्यक्रम में पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी व मेडिकल हॉस्पिटल के एमडी अमित मिश्रा ने व्यापारियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया। नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने व्यापार मंडल की उपलब्धियों और व्यापारी हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान समाजसेवी जैगम खान के पुत्र अरमान और बाबर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, अमित मिश्रा, विशाल शर्मा, रवि जायसवाल, गुंजन सक्सेना, समाजसेवी जैगम खान, सलमान खान, समीर बरकाती, अखिलेश शर्मा, त्रिभुवन शर्मा एडवोकेट, गौरव गुप्ता, नितीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default