युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा

Voice Of Pilibhit
0

नगर के माधुबन होटल में युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों एवं दुकानदारों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष नितिन वर्मा ने की। इस दौरान महामंत्री गौरव गुप्ता एवं शुभम गुप्ता उपस्थित रहे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में संजीव यादव ,राहत शेरी एवं   रज़वी सिद्दीकी ने अपने विचार रखे।
उपाध्यक्ष पद पर हसमत अली कादरी, वाजी मंसूरी एवं अजय गुप्ता मौजूद रहे।
संगठन मंत्री के रूप में दानिश मंसूरी, दीपक मकचंद, नसीम शेरी, मुजस्सिम वारसी (एडवोकेट) एवं इमरान वारसी साक़लैनी शामिल रहे।
मंत्री पद पर शान मोहम्मद, मोहम्मद अनवर एवं शादाब शेरी उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी विकास कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल भी बैठक में शामिल हुए।
कानूनी सलाहकार मुकेश गुप्ता (एडवोकेट) ने व्यापारियों को कानूनी पहलुओं की जानकारी दी और आवश्यक सुझाव प्रदान किए।
बैठक में बाजार की समस्याएं, प्रशासनिक कठिनाइयां एवं दुकानदारों के सामने आ रही चुनौतियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default