OBC महासभा ने भरी हुंकार, UGC एक्ट 2026 के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

Voice Of Pilibhit
0
पूरनपुरः OBC महासभा ने भरी हुंकार, UGC एक्ट 2026 के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर।
ओबीसी महासभा ने शुक्रवार को UGC एक्ट 2026 के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी हुंकार भरी। महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ओबीसी महासभा ने कहा कि UGC एक्ट 2026 से उच्च शिक्षा में समान अवसर, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी। संगठन ने मांग की कि एक्ट को पूरी तरह लागू किया जाए, ताकि पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा में उनका हक मिल सके।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default