पुलिस का पैदल मार्च, बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता

Voice Of Pilibhit
0

पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीलीभीत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए आमजन से संवाद किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हें आश्वस्त किया। पुलिस द्वारा बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार की फुट पेट्रोलिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default