:
आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री ज्ञानेन्द्र सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री विक्रम दहिया के नेतृत्व में ड्रमण्ड इंटर कॉलेज, पीलीभीत में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस मॉक ड्रिल में नगर मजिस्ट्रेट श्री विजय वर्धन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अभ्यास के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न होने पर आम नागरिकों द्वारा अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, प्राथमिक उपचार, राहत एवं बचाव कार्य, आपसी समन्वय तथा अफवाहों से बचाव को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों को यह भी बताया गया कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में संयम बनाए रखना, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना और अनावश्यक घबराहट से बचना अत्यंत आवश्यक है।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे आपदा की स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन कर स्वयं एवं समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर:
रुशन अहमद (BJMC)