संवाददाता सबलू खा
पूरनपुर/नगरिया खुर्द कला।
ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला के ग्राम प्रधान विवेकानंद ने इस बार भी दीपावली के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशियां बिखेर दीं। परंपरा को निभाते हुए प्रधान ने गांव के निर्धन परिवारों को मूर्ति, मिठाई, दीया और मोमबत्ती वितरित कीं। उनके हाथों से उपहार पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गांव में यह कोई पहली बार नहीं है विवेकानंद प्रधान हर त्यौहार, हर संकट में गरीबों के साथ खड़े रहते हैं। बाढ़ के समय जब कई घर पानी में डूब गए थे, तब भी उन्होंने अपने निजी संसाधनों से लोगों की मदद की थी। गांव के विकास कार्यों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, विवेकानंद का नाम पूरे जिले में मिसाल बन चुका है। गांव के लोग कहते हैं। हमारे प्रधान सिर्फ पद पर नहीं, भाव से भी प्रधान हैं। इसी जज़्बे और सेवा भावना के चलते विवेकानंद को जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी विकास और जनसेवा के प्रतीक के रूप में सराहा जा रहा है।