बाढ़ग्रस्त मोहल्लों का दौरा कर बोलीं ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, ग्रामीणों को हर हाल में मिलेगी मदद, जलनिकासी होगी तेज

Voice Of Pilibhit
0
बाढ़ग्रस्त मोहल्लों का दौरा कर बोलीं ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी, ग्रामीणों को हर हाल में मिलेगी मदद, जलनिकासी होगी तेज

संवाददाता सबलू खा 

पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांव और कस्बे पानी में डूबे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी हालात को देखते हुए मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी गुरुवार को खुद प्रभावित इलाकों में पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। सभ्यता देवी ने गोयल कॉलोनी, माला कॉलोनी, कंजा हरैया और गांधीनगर में ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर समस्याएं सुनीं। भारी जलभराव देखकर उन्होंने मौके पर लेखपाल को बुलाकर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रभावित मोहल्लों में नालियों की सफाई कराकर अस्थायी पम्पिंग सेट लगवाए जाएंगे, ताकि पानी की निकासी तेजी से हो सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री पहुँचाई जाए।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि घरों में पानी घुसने से हालात बदतर हो गए हैं। मवेशियों को खुले में बांधना पड़ रहा है और कीचड़ के कारण बच्चों व बुजुर्गों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सभ्यता देवी ने भरोसा दिलाया कि किसी भी परिवार को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट प्रशासन को भेजकर राहत कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default