पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे विलादत पर निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Voice Of Pilibhit
0
पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की यौमे विलादत पर निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी


पीलीभीत/पूरनपुर  
       पूरनपुर में पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे विलादत के मौके पर नगर में जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही अदब- ओ-एहतेराम के साथ शुक्रवार को निकाला गया। इस मौके पर सरकार की आमद मरहबा की सदाएं पूरे जुलूस के मार्ग पर गूंजती रही। जुलूस ए मोहम्मदी का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत कर लंगर तकसीम किया गया। 
पूरनपुर नगर में जुलूस ए मोहम्मदी मदरसा अरबिया कदरिया मे सुबह 8 बजे परचम कुशाई के साथ बड़ी शानो शौकत व एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में उलमाओं ने नसीहत भरी तकरीर की और मोहम्मद साहब की जिंदगी पर रोशनी डाली। मुफ्ती आमिर रज़ा साहब ने कहा कि इस्लाम के संस्थापक मोहम्मद सल्लाहो अलैह वसल्लम अल्लाह का संदेश देने के लिये इस धरती पर आए थे, उस समय लोगों में शराबखोरी, जुआखोरी, लूटमार थी। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में हमारे नबी ने जन्म लेकर लोगों को अल्लाह का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नबी ने इस्लाम के लिये बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। लोगों से नेक राह पर चलने के लिए कहा है और इंसानियत का पैगाम देते रहे। वो मुहम्मद साहब ही हैं जिन्होंने इंसानियत का पैगाम दिया। बुराईयों व फितना को खत्म किया और लोगों को अमन व शांति का पैगाम दिया। शहर से लेकर देहात में विशाल जुलूसों के साथ ही गली-मोहल्लों से आशिकान- ए-रसूल टोलियों में परचम लहारते हुए निकले। हजरत मुहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे विलादत पर निकले जुलूसों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जूलुस स्टेशन चोराहा ब्लॉक चोराहा होते हुए साबरी अहाता मे समाप्त हुआ।जुलूस में पुलिस प्रशासन व अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default