पीलीभीत में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा पर भीम आर्मी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया और साथ ही विकास वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने की शिकायत की गई। इन दोनों ही मामलों में भीम आर्मी की कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही भीम आर्मी ने राज्यपाल को भी एक अलग ज्ञापन भेजा इसमें पीलीभीत की कई समस्याओं को उठाया गया। जिले में बेरोजगारी के कारण युवाओं का पलायन हो रहा है। उद्योगों की कमी है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण गरीबों के लिए चिंता का विषय है। वहीं बाढ़ से फसलों और घरों को नुकसान हो रहा है, किसानों को गन्ना फसल का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। बाढ़ से फसलों और घरों को नुकसान हुआ है। अवैध कब्जे, आवारा पशु, बिजली कटौती और महिलाओं पर अत्याचार जैसी समस्याएं भी उठाई गईं। भीम आर्मी ने पुलिस से सामाजिक शांति बनाए रखने की मांग की है। राज्यपाल से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया गया है। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सौरभ भारतीय ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि भीम आर्मी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने वाले लोगों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन होगा।`*_
5/related/default