गांव-गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
वॉयस ऑफ पीलीभीत संवाददाता (सबलू खान)
पीलीभीत। दिनांक 23-03-2026 को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धनपति वर्मा एडवोकेट ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डकिया केशरपुर, भरोखुर्द, सपहा, सन्डई, कुंवरपुर, रमपुरा फकीरे, परसादपुर, कुंवरपुर ताल्लुके आनंदपुर उदयकरन, कटपुरा, अमरगंज, शरीफगंज, गुलड़िया दुल्हन आदि गांवों में व्यापक जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम किया।इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं, जिनके समाधान हेतु उन्होंने हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता, किसानों, नौजवानों और गरीब वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं पूर्व में किए गए विकास कार्यों को लोगों के बीच रखा तथा आने वाले समय में क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान ऋषिपाल वर्मा, रामौतार प्रधान, कामता प्रसाद, अरमान अली, राजीव कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, सतीश वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विपिन वर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, चंद्रपाल, महेश कुमार वर्मा, गंगाप्रसाद, ओमकार सिंह, नेमचंद्र गंगवार (प्रधान) सहित तमाम सम्मानित नेतागण, पदाधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।