प्रधान पद प्रत्याशी रज़वी सिद्दीकी ने बच्चों संग मनाई होली, बांटे रंग-गुलाल और पिचकारी

Voice Of Pilibhit
0
पीलीभीत।

ग्राम पंचायत सिमरिया त महाराजपुर से प्रधान पद के उम्मीदवार रज़वी सिद्दीकी ने होली के पावन अवसर पर गांव के बच्चों के बीच पहुंचकर रंग, गुलाल, पिचकारी और मास्क वितरित किए।

इस मौके पर उन्होंने सभी ग्रामीणों और बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने बच्चों से सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से होली खेलने की अपील भी की।

गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए रज़वी भईया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default