प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरनपुर के असम चौराहा स्थित कृष्णा ढाबा के पास एक युवक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UP 26 Y 1622) चला रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक (नंबर UP 78 CT 1659) से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन नंबरों के आधार पर भी जांच कर रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।