जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Voice Of Pilibhit
0
जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पीलीभीत। जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने निरीक्षण कर वहां की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने भवन की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा मशीनों के रख-रखाव की स्थिति की विस्तार से जांच की।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रसून द्विवेदी, समाजवादी पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default