पुलिस झंडा दिवस पर रिज़र्व पुलिस लाइन में गरिमा के साथ हुआ ध्वजारोहण

Voice Of Pilibhit
0
पुलिस झंडा दिवस पर रिज़र्व पुलिस लाइन में गरिमा के साथ हुआ ध्वजारोहण

जिला संवाददाता रुशान अहमद 

पीलीभीत । पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आज रिज़र्व पुलिस लाइन में सम्मानपूर्ण माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। संदेश में पुलिस ध्वज के गौरव, परंपरा और अनुशासन को बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

एडिशनल एसपी ने कहा कि पुलिस ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से निष्ठा, सत्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

अंत में एडिशनल एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस बल की प्रतिष्ठा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default