25 सितम्बर को होटल राम एंड रेस्टोरेंट में सजेगा त्योहारों का रंग, फैशन और परंपरा संग
संवाददाता सबलू खा
पूरनपुर।
त्योहारों से पहले शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात आने वाली है। नारी शक्ति क्लब द्वारा दीपावली और करवाचौथ के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आगामी 25 सितम्बर, बृहस्पतिवार को शहर के होटल राम एंड रेस्टोरेंट में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। नगरपालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में पूरनपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, दिल्ली और वाराणसी से नामी प्रदर्शक अपने स्टॉल लगाएंगे। इनमें सूट, ड्रेस, साड़ी, ज्वेलरी, भगवान के वस्त्र, जूतियां, आंवले से बने उत्पाद और घर पर तैयार की गई चॉकलेट तक सबकुछ उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों से भरे फूड स्टॉल भी होंगे। चेयरमैन गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन शहर की रौनक बढ़ाएगा और त्योहारों का असली आनंद देगा।