132 वाहन चालान, डेढ़ लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला
पीलीभीत,
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शनिवार को जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर डग्गामार व नियम तोड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कस दिया।
जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान बस अड्डों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग की गई। इस कार्रवाई में 09 डग्गामार वाहन पकड़े गए, जबकि 123 अन्य वाहनों के चालान काटे गए। कुल मिलाकर 132 वाहन चालान किए गए और 1 लाख 48 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अवैध संचालन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।