बरगी डैम हादसे पर फूटा आक्रोश, पूरनपुर में व्यापारियों ने प्रशासन को घेरा

Voice Of Pilibhit
0
बरगी डैम हादसे पर फूटा आक्रोश, पूरनपुर में व्यापारियों ने प्रशासन को घेरा

वॉयस ऑफ पीलीभीत संवाददाता सबलू खान

पूरनपुर। बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर पूरनपुर के व्यापारियों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय गांधी पार्क में शनिवार को युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में दर्जनों व्यापारियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रशासनिक लापरवाही पर तीखा विरोध जताया। कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देने के साथ ही व्यापारियों ने कहा कि यह घटना महज दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी का नतीजा है।शोकसभा के दौरान हादसे से जुड़ी एक मार्मिक तस्वीर का जिक्र भी किया गया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।बताया गया कि एक मां ने अंतिम क्षण तक अपने चार साल के बच्चे को लाइफ जैकेट में कसकर पकड़े रखा। लहरों ने उसकी जान जरूर ले ली, लेकिन ममता की वह पकड़ ढीली नहीं हुई। व्यापारियों ने इसे मानवीय संवेदनाओं का सर्वोच्च उदाहरण बताते हुए प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि खराब मौसम के बावजूद क्रूज को अनुमति देना सीधे सीधे गंभीर लापरवाही है।नगर अध्यक्ष नितिन वर्मा और मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग उठाई कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा में संजीव यादव, अंकित अग्रवाल, सहबुल हसन और प्रीत सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों को न्याय मिलना ही चाहिए और लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
5/related/default