पीलीभीत संवाददाता रुसान अहमद
पीलीभीत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, पीलीभीत द्वारा आयोजित शाम-ए-सुख़न अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा की ऐतिहासिक सफलता के बाद संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन पीलीभीत के साहित्यिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि मंच प्रबंधन से लेकर अतिथि सत्कार तक, सभी पदाधिकारियों ने जिस समर्पण, लगन और टीम भावना के साथ कार्य किया, वह प्रशंसा के योग्य है। यह सफलता इस बात का प्रतीक है कि व्यापार मंडल न केवल व्यापारिक हितों की रक्षा में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन दे रहा है। संगठन में नई ऊर्जा के साथ आगामी कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से बुधवार, 5 नवम्बर को रात 8 बजे सिटी पैलेस, पीलीभीत में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा होगी, कुछ नए सदस्य जोड़े जाएंगे और कुछ पदाधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी। बैठक के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों के लिए कॉफ़ी व सूक्ष्म नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। अंत में जिलाध्यक्ष एम.ए. जिलानी ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे समय से उपस्थित होकर संगठन को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।